The Chopal

तूफान आंधी के साथ बारिश, 8 डिग्री गिरा तापमान, 3-4 दिन तक यही स्थिति रहेगी

MP Neemuch News : दोपहर से शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही, मौसम विभाग के अनुसार मध्य मप्र में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से कई स्थानों पर बारिश हो रही है। शहर सहित जिले में शुक्रवार को अचानक मौसम में बदलाव हुआ। बिजली गिरने और आंधी से कई नुकसान भी दर्ज किए गए।
   Follow Us On   follow Us on
तूफान आंधी के साथ बारिश, 8 डिग्री गिरा तापमान, 3-4 दिन तक यही स्थिति रहेगी

The Chopal, MP Neemuch News : दोपहर से शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही, मौसम विभाग के अनुसार मध्य मप्र में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से कई स्थानों पर बारिश हो रही है। शहर सहित जिले में शुक्रवार को अचानक मौसम में बदलाव हुआ। बिजली गिरने और आंधी से कई नुकसान भी दर्ज किए गए।

आखातीज पर शुक्रवार को सूर्यदेव के तेवर सुबह से ही तीखे रहे। शहर समेत जिले मे गर्मी का असर तेज रहा दोपहर में अधिकतम तापमान 42.3 पर पहुंच गया। हालांकि मौसम हल्का रहने से गुरुवार की तुलना तापमान 1 डिग्री के आसपास अधिक रहा। दोपहर 2 बजे अचानक मौसम बदल गया।

तेज हवाओं के साथ काले घने बादल छाने लगे।  दोपहर सवा 2 बजे से आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। पांच मिनट तक बारिश हुई, कुछ देर रुकी और फिर बारिश शुरू हो गई। एक घंटे तक ऐसे ही बारिश होती रही। उसके बाद शाम तक हर आधे घंटे में दस से पंद्रह मिनट तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। पिछले दो दिनों से शहर में शाम सात बजे तक भी तापमान 38 डिग्री पर बना हुआ था। शुक्रवार दोपहर हुई बारिश से रात करीब नौ बजे तापमान 27 डिग्री पर पहुंच गया। यह पिछले कुछ दिनों के न्यूनतम तापमान से दो डिग्री कम था। इससे शहर व जिले के लोगों को भीषण गर्मी व तपिश से राहत मिली। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मध्य प्रदेश में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

इसके कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ओलावृष्टि व बारिश दर्ज की गई। राजस्थान के ऊपर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है। इस सिस्टम की एक ट्रफ लाइन मध्य प्रदेश से होते हुए झारखंड की ओर गुजर रही है। इसके कारण मध्य प्रदेश में नमी वाले बादल आ रहे हैं। इसके कारण आंधी के साथ बारिश हो रही है।  11 मई को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में यही स्थिति रही।

दिनभर ऐसा रहा तापमान

 

समय तापमान
सुबह 10 बजे 38.2 डिग्री 
दोपहर 12 बजे 41.5 डिग्री 
दोपहर 3 बजे 43.3 डिग्री 
शाम 5 बजे 35.2 डिग्री 
शाम 7 बजे 31.1 डिग्री 
रात 9 बजे 27.4 डिग्री 

कुछ हिस्सों में रहेगा। 12 को असर कम रहेगा। 13 और 14 मई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन नीमच और मंदसौर जिलों में आंधी के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। 14 के बाद मौसम साफ हो सकता है।