The Chopal

राजस्थान के ज्यादातर जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना, एकदम करवट लेगा मौसम का मिजाज

Rajasthan weather: पिछले कुछ दिनों से राजस्थान में मौसम बदल रहा है। बदलते मौसम से लोगों को कई परेशानियां हो रही हैं। मौसम विभाग (IMD Alert For Rajasthan) ने बताया कि आने वाले दिनों में राजस्थान में हीटवेव लोगों को परेशान करने वाला है। आज हम आने वाले चार दिनों का मौसम बताने जा रहे हैं। आइए इस बारे में अधिक जानें।

   Follow Us On   follow Us on
राजस्थान के ज्यादातर जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना, एकदम करवट लेगा मौसम का मिजाज 

Rajasthan Weather Forecast: पिछले कुछ दिनों से राजस्थान में मौसम बदलता दिख रहा है। बदलते मौसम की वजह से आने वाले दिनों में मौसम बदलने वाला है। लोगों का हाल हीटवेव (Heatwave Alert) से बहाल हो रहा हैं। यहां लोगों को आने वाले चार दिनों के मौसम में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। भविष्य के मौसम की पूरी जानकारी खबर में मिलेगी।

राजस्थान में मौसम-

पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का राजस्थान के मौसम पर प्रभाव समाप्त हो गया है। इसके साथ, राज्य के कई जिलों में अब भी हीटवेव (लू) का प्रभाव रहेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan ka mausam) और जोधपुर संभाग पर हीटवेव का असर रहेगा, मौसम विभाग का यह कहना है। इसके अलावा, 28 से 29 अप्रेल की रात गर्म होने की उम्मीद है। बाड़मेर में दिन का सर्वाधिक तापमान 46.1 डिग्री था।

राजस्थान के अधिकतर जिलों में तेज आंधी और बारिश 

जयपुर मौसम केंद्र के मौसम बुलेटिन के अनुसार कल 1 मई को राजस्थान के अधिकतर जिलों में तेज आंधी और बारिश होगी। हवाएं कुछ जिलों में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं, जबकि कई जिलों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। इस तेज आंधी के साथ कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और मेघ गर्जन से बारिश होने की भी आशंका है। ओले भी कहीं-कहीं गिर सकते हैं। तापमान ऐसे में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

तेज अंधड़ के साथ बारिश 

पश्चिमी राजस्थान के तीन जिलों में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। सर्वाधिक तापमान जैसलमेर में 46.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फलोदी में 45.8 डिग्री सेल्सियस और बाड़मेर में 45.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। अन्य जिलों के तापमान में कमी हुई। आज भी कई जिलों के तापमान में कमी आने की उम्मीद है क्योंकि नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते कल से प्रदेश का मौसम बदलने वाला है। राजस्थान के 80 फीसदी हिस्से में तेज अंधड़ के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

आज का मौसम-

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया कि 29 व 30 अप्रेल को पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हीटवेव की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर एक अलर्ट जारी किया, जिसमें कहा गया है कि तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। यही नहीं, बीकानेर और जोधपुर के कुछ हिस्सों में अधिकतम 44-46 डिग्री तापमान होने की उम्मीद है।

मई के पहले सप्ताह में भारी बरसात होगी - 

साथ ही, मौसम विभाग (Weather Update) ने कहा कि मई के पहले सप्ताह में आंधी-बारिश (IMD Rain Alert) की घटनाओं से तापमान में गिरावट हो सकती है। रविवार को 14 शहरों में दिन का तापमान 41 डिग्री से अधिक था।

News Hub