UP में बदली मौसम की रंगत, यूपी समेत इन राज्यों में बरसेंगे बदरा, तापमान में आएगी गिरावट
UP News : उत्तर प्रदेश में मौसम की रंगत पिछले कुछ दिनों से बदली हुई नजर आ रही है। बदलते मौसम के मिजाज से लोगों को गर्मी से निजात मिल रही है। यूपी में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है। बदलते मौसम के हाल-चाल से तापमान में गिरावट आने वाली है।

IMD rain alert : उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज सच में काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। अचानक बदले इस मौसम से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में मौसम बदलता नजर आ रहा है। यूपी में मौसम बदलने के कारण आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। बारिश (IMD rain alert) के कारण तापमान भी गिर रहा है। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है क्योंकि तापमान घट गया है।
बदलते मौसम की वजह से यूपी में तापमान घट रहा है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश का मौसम बदलने वाला है। आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। यहां पर बदलते मौसम (IMD Rain Alert) की वजह से तापमान भी गिर रहा है। बदते मौसम की वजह से लोग गर्मी से बहुत राहत पा रहे हैं। बदलते मौसम की वजह से तापमान घटता है। खबर में पढ़ें कि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा।
लू चलने की संभावना -
मौसम (mausam ka hal) की स्थिति भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों में बदल सकती है। इसकी वजह से तापमान में भी उतार-चढ़ाव होता है, लू चलती है, गर्म रातें होती हैं और कुछ स्थानों पर बारिश होती है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान (Rajasthan weather update) में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। पूर्वी और मध्य भारत में तापमान घट रहा है।
इन राज्यों में लू की चेतावनी दी गई है -
मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, बिहार, झारखंड और ओडिशा के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में तापमान 1-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इन राज्यों में एक मई तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की उम्मीद है।
दिल्ली का मौसम -
दिल्ली में मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में आज मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक 42 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से भारी गर्मी का सामना करना पड़ा है।
अगले 24 घंटों में झमाझम बारिश होगी -
मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दे की 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। 26 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आंधी के साथ झमाझम बारिश होने की उम्मीद है (Meghalaya weather update)। बता दे की 28 और 29 अप्रैल को मिजोरम, त्रिपुरा और नागालैंड में भारी बारिश होने की उम्मीद है। दक्षिणी आंध्र प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है।
पूर्वी यूपी में भारी बरसात होगी -
पूर्वी भारत और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 से 29 अप्रैल तक गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, मौसम विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी हैं। इस समय 40-50 किमी/घंटा से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। 27 अप्रैल को बिहार, या बिहार का मौसम, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।