The Chopal

Weather Forecast: देश के इन राज्यों में अगले 5 दिन बरसात और तूफान व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, जाने अपडेट

   Follow Us On   follow Us on
देश के इन राज्यों में अगले 5 दिन बरसात और तूफान व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

THE CHOPAL (ब्यूरो) : देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए IMD ने आंधी, तूफान और बरसात का अलर्ट जारी किया है। IMD ने देश की मौसमी गतिविधियों को मैप के जरिए दिखाने की कोशिश की है। बता दें कि दिल्ली से मुंबई तक बढ़ता तापमान अपना सितम दिखा रहा था लेकिन अब बरसात और बूंदाबांदी होने से लोगों को राहत मिलने के आसार हैं।

ALSO READ - MSP: सरसों को लेकर राजस्थान किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, MSP से ज्यादा रेट पर सरकार करेगी खरीद

मौसम विभाग ने अलग-अलग जगहों में गरज के साथ बरसात का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।महाराष्ट्र और कर्नाटक के जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट है और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और हिमालयी क्षेत्र समेत कई जगहों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र और कर्नाटक के जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट है और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और हिमालयी क्षेत्र समेत कई जगहों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसकी वजह आगामी पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है। मौसमी बदलाव से देश के ज्यादातक हिस्सों के अधिकतर तापमान में 3 से 5 डिग्रीसेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

ALSO READ - Weather Update:राजस्थान में होगी झमाझम बरसात, IMD का पूरे प्रदेश को लेकर अलर्ट जारी, जाने अपडेट

IMD ने जारी किया मैप

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए मैप में देखा जा सकता है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत उत्तर-पूर्व के कई जगहों में बरसात का येलो अलर्ट है। वहीं, महाराष्ट्र, कर्नाटक और सिक्किम के आसपास के जगहों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

ALSO READ - WHEAT: गेहूं के मूल्य पर नियंत्रण के लिए भारत सरकार का बड़ा फैसला, ई-ऑक्शन के छठे चरण के जरिए होगी गेहू की ब्रिकी

दिल्ली में 20 MARCH तक बरसात!

दिल्ली के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 16 MARCH से 20 MARCH तक आसमान में बादल और हल्की बरसात की संभावना है। हालांकि, आज आंधी-तूफान और गरज के साथ हल्की बरसात हो सकती है। तापमान की बात करें तो आज के न्यूनतम तापमान में कुछ कमी हो सकती है, जो 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री पहुंच सकता है। बता दें कि दिल्ली में कल दोपहर यानी 15 MARCH से ही मौसम में नरमी देखी जा रही है। दिल्ली वालों को चिलचिलाती धूप से राहत मिली हुई है। रात और सुबह के वक्त हल्की ठंड का अहसास होने के साथ मौसम सुहावना है।

कई जगहों में आंधी-तूफान और बरसात

मौसम विभाग के अनुसार, 16 से 19 MARCH तक महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश के आंतरिक भाग में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा और आंधी या ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके अलावा 16 से 20 MARCH के दौरान पूर्वी भारत में और 17 से 19 MARCH के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र सहित उत्तर पश्चिमी भारत में भी व्यापक रूप से बरसात के आसार हैं। जानकरी के अनुसार, कम से कम  अगले 4 से 5 दिनों तक पश्चिमी हिमालय पर छिटपुट बरसात और हिमपात जारी रहेगा। हालांकि, इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा।