The Chopal

UP में बदलेगा मौसम का मिजाज, 33 जिलों में बरसेंगे बादल

UP News : यूपी में मौसम फिर से बदलने वाला है। आज और कल राज्य के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होने की उम्मीद है। इसके बारे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
 
   Follow Us On   follow Us on
UP में बदलेगा मौसम का मिजाज, 33 जिलों में बरसेंगे बादल 

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में आज और कल (20-21 फरवरी) को हल्की से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। 20 व 21 फरवरी को यूपी के कई जिलों में मौसम बदलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुरखीरी सहित लगभग 33 जिलों और आसपास के क्षेत्रों में मौसम बदलेगा और हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है।

बुधवार को कुछ जिलों में बादल छाए रहे और हल्की हवा चली। मगर तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होने से लोग गर्मी से परेशान रहे। जबकि प्रयागराज और वाराणसी में सबसे अधिक तापमान था। पश्चिमी यूपी में मौसम सूखा रहा, लेकिन शाम में तापमान कुछ गिर गया और हवा मध्यम रही। गर्मी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और मिर्जापुर भी प्रभावित किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार को राज्य के कुछ हिस्सों में आसमान साफ रहेगा। सुबह और शाम को हल्का कोहरा रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगह हल्की बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि आगामी 20 व 21 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में हल्की बारिश व ओले गिरने की चेतावनी

20 व 21 फरवरी को सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

सबसे गर्म वाराणसी

बुधवार को वाराणसी राज्य में सबसे गर्म था। तापमान सबसे अधिक 32.5 डिग्री सेल्सियस था। प्रयागराज में सबसे अधिक तापमान 31.8, हमीरपुर 31.2, आगरा 30.0, कानपुर 30.4 और लखनऊ 29.7 था।