The Chopal

उत्तर प्रदेश में कल फिर बदलेगा मौसम, चार दिन बाद आएगी बारिश

Uttar Pradesh Mausam : ऊतर प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव के संकेत हैं। सर्द पछुआ और गर्म पुरवा के टकराव से यूपी के कुछ इलाकों में 12 से 15 फरवरी के बीच बदली-बारिश का सिलसिला चलेगा। लखनऊ में बादलों की आवाजाही के बीच दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
   Follow Us On   follow Us on
उत्तर प्रदेश में कल फिर बदलेगा मौसम, चार दिन बाद आएगी बारिश

The Chopal, Uttar Pradesh Mausam : ऊतर प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव के संकेत हैं। सर्द पछुआ और गर्म पुरवा के टकराव से यूपी के कुछ इलाकों में 12 से 15 फरवरी के बीच बदली-बारिश का सिलसिला चलेगा। लखनऊ में बादलों की आवाजाही के बीच दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में भी बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन इसकी संभावना कम है। पूर्व में बारिश के आसार थे, लेकिन हवा का दबाव सूबे के दक्षिणी हिस्से की ओर हो गया है। 

पुरवा हवा में तेजी आने से गलन वाली पछुआ कमजोर हो जाएगी। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार रविवार को आसमान साफ रहेगा। उधर, कानपुर में मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवा की रफ्तार फिलहाल नहीं थमेगी। इसकी अधिकतम गति 30-40 किमी प्रति घंटा बनी रहेगी। 

सबसे ठंडी रात रही

पश्चिमी हवा की रफ्तार तो थमी लेकिन सर्दी में कमी नहीं आई। शनिवार को कानपुर में सीजन (फरवरी) की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर अधिक बर्फबारी के कारण मैदानों में सर्दी बनी रहेगी। 13 और 14 को बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। बादलों के कारण फिर से रात का पारा चढ़ेगा।

शनिवार को न्यूनतम पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस गिर गया। अधिकतम तापमान में भी 1.2 डिग्री की कमी आई है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। अचानक शीतलहर जैसी सर्दी फिर लौट आई। रात में जबरदस्त गलन और ठिठुरन का अहसास हुआ। बुधवार से लगातार हवा की रफ्तार बढ़ी और शुक्रवार तक इसमें कोई खास कमी नहीं आई। शनिवार को इसका व्यापक असर दिखा।

क्यों गिरा रात में तेजी से पारा 

शनिवार रात न्यूनतम तापमान 4.8 होने की वजह आसमान का साफ होना रहा। लगातार बदली, कोहरा और धुंध के कारण न्यूनतम पारा अधिक बना हुआ था। तेज हवाओं के कारण बादल और धुंध छट गई। इससे आसमान पूरी तरह साफ हो गया। तेज बर्फीली हवाएं पहले से वातावरण को सर्द कर रही थीं। इससे न्यूनतम तापमान में अचानक गिरावट आ गई। अधिकतम तापमान में कमी तेज सर्द हवाओं के कारण रही। 30-35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दिन भर हवाएं चलीं। तेज धूप का भी असर नहीं पड़ा। इससे दिन में गलन बढ़ गई।

हवा की रफ्तार अभी नहीं थमेगी

मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार फिलहाल नहीं थमेगी। फरवरी महीने में तेज हवाएं लगातार चलती रहेंगी। पूरे महीने हवा की अधिकतम गति 30-40 किमी प्रति घंटा बनी रहेगी। बसंत के दौरान इसकी गति में वृद्धि होगी।

ये पढ़ें - UP के इस जिले में लगेगी 281 फैक्टरियां, चमक जाएगा पूरा जिला, मिलेंगे रोजगार समेत कई लाभ