The Chopal

Weather Update: बढ़ती हुई गर्मी के बीच लौट कर आएगी ठंड, जल्द शुरू होगा बारिश का दौर

Delhi Weather News : दिल्ली में बीते करीब एक हफ्ते से मौसम बदला-बदला है। भीषण सर्दी का दौर मानो खत्म हो गया है। सुबह से धूप निकल रही। दिन में लोगों को गर्मी का अहसास भी हो रहा। ऐसे में बड़ा सवाल क्या दिल्ली वाली सर्दी का दौर थम चुका है? फरवरी में बारिश के भी आसार हैं।

   Follow Us On   follow Us on
Weather Update: बढ़ती हुई गर्मी के बीच लौट कर आएगी ठंड, जल्द शुरू होगा बारिश का दौर

Delhi Winter Forecast : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह ठंड बढ़ गई। तेज हवाओं के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को यह 7.8 डिग्री सेल्सियस था। शहर के कुछ हिस्सों में आज हल्का कोहरा भी देखा गया। ऐसे में सवाल उठ रहे कि क्या दिल्ली में कड़ाके की ठंड फिर से वापसी करेगी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मौसम में अब सिर्फ हल्का उतार-चढ़ाव ही देखने को मिल सकता है। भीषण सर्दी का दौर खत्म हो चुका है। अधिकतम तापमान ने इजाफा देखने को मिल रहा।

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को यह 23.7 डिग्री सेल्सियस था। यह लगातार दसवां दिन है जब अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा। पीतमपुरा में 24.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा गर्मी रही। हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है, AQI 268 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में यह और खराब हो सकता है।

दिल्ली में अब नहीं लौटेगी कड़ाके की ठंड- एक्सपर्ट

दिल्ली में सुबह से ही तेज धूप की वजह से गर्मी और शुष्क मौसम का दौर जारी है। विश्लेषकों का अनुमान है कि कड़ाके की ठंड अब खत्म हो चुकी है। तापमान में अब मामूली अंतर संभव है। एक्सपर्ट का अनुमान है कि तापमान में थोड़ी और बढ़ोतरी के आसार हैं। एक फरवरी को बैक टू बैक दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना है।

इसलिए जल्दी थम गया भीषण सर्दी का दौर

स्काईमेट में जलवायु परिवर्तन और मौसम विज्ञान के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि कई वजहों से कड़ाके की ठंड का दौर खत्म हो गया है। साफ आसमान, पछुआ हवाओं के कारण शुष्क मौसम, कोहरा नहीं होना, धुंध न होना और तेज धूप इन कारणों में शामिल हैं। 1 फरवरी के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश होने की संभावना है।

जानिए कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

इस बीच, आज न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को यह 7.3 डिग्री सेल्सियस था। IMD के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। IMD ने बताया कि सुबह और रात के समय धुंध या हल्का कोहरा छा सकता है।