The Chopal

Weather Update: देश के इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का मौसम

IMD Weather update : भारतीय मौसम विभाग द्वारा पूर्वी और प्रायद्वीपीय हिस्सों में अगले दो दिन रुचलने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया है।
   Follow Us On   follow Us on
Weather Update: देश के इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का मौसम 

The Chopal, IMD Weather update : भारतीय मौसम विभाग द्वारा पूर्वी और प्रायद्वीपीय हिस्सों में अगले दो दिन रुचलने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया है। आने वाले शनिवार को उड़ीसा के गैंग पश्चिम बंगाल झारखंड महाराष्ट्र और उत्तरी कर्नाटक तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

दिल्ली उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब पूर्वी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड और राय सीमा के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य डिग्री से तीन से पांच डिग्री ऊपर चला गया है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आने वाली शनिवार और रविवार को भारी बारिश आ सकती है। और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसी दौरान दिल्ली का मौसम साफ रहने का अनुमान है। 

हाल ही में मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि इस साल देश में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने कहा कि देश में अप्रैल की शुरुआत से तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने गर्मी से संबंधित बीमारियों के प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के बाद दिशा-निर्देश जारी किए हैं। चुनाव के दौरान राज्य सरकारों और स्वास्थ्य सचिवों को पर्याप्त सुविधाएं प्रदान करने की अपील की है।