The Chopal

Weather Update: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आज ऐसा रहेगा मौसम

Weather Forecast Today: आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश होने की उम्मीद है। साथ ही पूर्वोत्तर भारत, और पढ़ें

   Follow Us On   follow Us on
Weather Update: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आज ऐसा रहेगा मौसम 

Weather Update IMD Alert: 6 अक्टूबर तक, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। IMMD की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है। 2-6 अक्टूबर तक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और सिक्किम में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। IMMD द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 4 और 5 अक्टूबर को अंडमाननिकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होगी।

3 अक्टूबर को, यानी आज बिहार में, कई जगह भारी से भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं आज सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक पूर्वोत्तर भारत, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा होने की संभावना है। इस समय, आईएमडी ने मध्य भारत में गरज के साथ छींटे पड़ने की भी भविष्यवाणी की है।

यूपी के लखनऊ के बाद अब 300 करोड़ की लागत से इस शहर में शुरू हुआ छठा लुलु मॉल, 50,000 लोगों को मिलेगा रोजगार

IMDI के अनुसार आज पूरे छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने और आंधी भी हो सकती है। स्काईमेट वेदर के अनुसार आज बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, ओडिशा, उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हल्की से मध्यम बारिश की संभावना पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिणी ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में होगी। हल्की बारिश पश्चिमी हिमालय, मध्य उत्तर प्रदेश, दक्षिणी कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हो सकती है।

Viral: एग्जाम में लिख डाली ऐसी परिभाषा, पढ़कर मास्टरजी के उड़े होश