राजस्थान में 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, नई भविष्यवाणी में प्रदेश में होगी झमाझम बारिश
Rajasthan Weather: राजस्थान में पिछले 48 घंटों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गर्मी ने अब तेज रफ्तार पकड़ ली है और आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। राज्य में पिछले 48 घंटों में अधिकांश क्षेत्रों में तापमान 3-5 डिग्री बढ़ा है। पिछले 24 घंटों में बाड़मेर में सर्वाधिक तापमान 39.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक था।

The Chopal : राजस्थान में बृहस्पतिवार (3 अप्रैल) को बारिश और मेघगर्जन की संभावना है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने वाली हैं। इसके बाद 5 अप्रैल से बाड़मेर और जैसलमेर क्षेत्र में हीटवेव का दौर शुरू होने की बहुत अधिक संभावना है। आने वाले तीन से चार दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी होने की बहुत अधिक संभावना है। 5 अप्रैल को बाड़मेर, जैसलमेर और आसपास के क्षेत्रों में 42 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान हो सकता है और कहीं-कहीं हीटवेव (ऊष्णलहर) भी हो सकता है।
बादल दो दिन तक छाए रहेंगे
पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से 2-3 अप्रैल को पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बादल रहने की संभावना है, जबकि 3 अप्रैल को जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की अचानक तेज हवा चलेगी।
तापमान समाज से कम रहेगा
अप्रैल में राज्य के दक्षिणी क्षेत्रों में सामान्य से अधिक तापमान होगा। साथ ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम न्यूनतम तापमान रहने की संभावना भी है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर शेष कुछ क्षेत्रों में इस दौरान सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। अधिकांश स्थानों में सामान्य से अधिक न्यूनतम और अधिकतम तापमान रहने की संभावना है।
11 जिलों में येलो अलर्ट जारी
11 जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर और टोंक में येलो अलर्ट है। इन ज िलों में आपको सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील विशेष रूप से की गई है।
कुछ स्थानों पर हीट वेव होगा
आगामी ग्रीष्म ऋतु (अप्रैल से जून) में राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में सामान्य से अधिक तापमान होने की संभावना है, जबकि राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी क्षेत्रों में सामान्य से कम तापमान होने की संभावना है। ग्रीष्म ऋतु-2025 में पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में 2 से 5 दिन अधिक हीट वेव रहेगा।