7 लाख रुपए महीना तनख्वाह, रहना खाना पीना फ्री, शराब फैक्ट्री दें रही नौकरी, जानिए ख़बर
विश्व में ऐसी कंपनियां हैं, जहां काम करना लोगों का सपना होता है. वजह यह की वहां कर्मचारियों को काफी सारी सुविधाएं दी जाती है. हालांकि, सुविधा के बदले कंपनियां कर्मचारियों से अपने हिसाब से काम करवाती है. परंतु आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां भरपूर तनख्वाह के साथ बहुत सारी सुविधाएं भी दी जा रही है. और इतना ही नहीं कर्मचारी अपनी इच्छाअनुसार काम भी कर सकते हैं. बता दें की हाल ही में इस कंपनी ने शानदार और जानदार ऑफर के साथ वेकैंसी निकाली है.
वहीं हम जिस कंपनी की बात कर रहे हैं वह एक शराब की कंपनी है. इस कंपनी का नाम है डनतचील ळववकम ॅपदमतल.इस कंपनी ने हाल ही में अपने यहां नौकरी निकाली है.
वही नौकरी के लिए कर्मचारियों को 7 लाख 24 हजार रुपए महीना दिया जाएगा. इसके अलावा कर्मचारियों को फ्री में रहना और खाना भी दिया जाएगा. लेकिन यह नौकरी केवल 1 साल के लिए ही है. बताया जा रहा है कि कैलिफोर्निया देश के सोनोमा में स्थित इस कंपनी में जिस किसी को नौकरी मिलेगी उसे वाइनरी में अपनी पसंद का काम करने का मौका दिया जाएगा,
यह है शानदार ऑफर,
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बता दें की , इस कंपनी में नौकरी मिलने वाले शख्स को अपने पैशन को पूरी तरह से निखारने का मौका मिलेगा. लेकिन शुरुआती कुछ माह तक कर्मचारी को वाइनरी के अंदर हर तरह के काम करने होंगे और उन्हें उसकी ट्रेनिंग दी जाएगी. जब कर्मचारी चीजों को अच्छी तरह से समझ जाएंगे तो उन्हें अपने पैशन के हिसाब से काम करने का मौका मिलेगा. कहा ये भी जा रहा है कि कर्मचारियों को ई-कॉमर्स के बारे में भी सीखना होगा.
इसके साथ ही अलग-अलग टीमों के साथ उन्हें कम्युनिकेशन भी करना होगा. यहां आपको बता दें कि जो भी लोग इस जॉब के लिए अप्लाई करेंगे उनकी उम्र कम से कम 21 साल या उससे अधिक होनी चाहिए. साथ ही कैंडिडेट के पास अमेरिका में काम करने के लिए मंजूरी जरूरी है. उम्मीदवार को अपने बारे में सारी जानकारी वीडियो रेज्यमे के तहत भेजना होगा. सब जांच पड़ताल के बाद ही इस नौकरी के लिए उम्मीदवार को चयन किया जाएगा. अगर आप भी यहां नौकरी करना चाहते हैं तो 30 जून से पहले अप्लाई कर दें. ज्यादा जानकारी आप कंपनी की वेबसाइट से भी ले सकते हैं,

