The Chopal

कौन बनेगा उत्तराखंड का सीएम के सवाल के बीच आज धामी और नड्डा के बीच होगी बैठक

   Follow Us On   follow Us on
Uttarakhand CM
The Chopal
बीजेपी| बीजेपी ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में अपने दमदार प्रदर्शन से सबको चकित करके रख दिया है। उत्तराखंड में हुई बीजेपी की जीत के बाद अब सबकी नजर मुख्यमंत्री के चेहरे पर टिकी हुई है। हालांकि बीजेपी ने अभी इस बात का खुलासा नही किया है कि वह यहां किसे मुख्यमंत्री का पद सौपेगी। लोग यह कयास भी लगा रहे हैं कि उत्तराखंड में बीजेपी पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगाएगी। लेकिन पुष्कर सिंह धामी जिस सींट से चुनावी रण में उतरे थे वहां से इनको हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के नाम पर काफी अटकलें लगी हुई है।
अब इन अटकलों के बीच आज आज मदन कौशिक और पुष्कर सिंह धामी पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा से मुकम्मल मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है यह मुलाकात उत्तराखंड के नजरिए से काफी अहम हो सकती है वही हो सकता है कि आज की इस मीटिंग में मुख्यमंत्री के नाम पर भी चर्चा की जा सकती है। 
बीजेपी की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा भाजपा आज उत्तराखंड को लेकर अहम बैठक करेगी। इस बैठक में बीजेपी नेता पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव बीएल संतोष मौजूद रहेंगे।