The Chopal

गिरफ्तारी के बाद बोले नवाब मलिक , तुम्हारा तो सिर्फ वक़्त है हमारा दौर आएगा

   Follow Us On   follow Us on
Navb Malik
The Chopal
मुंबई| महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक की कल प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तारी की और अब इन्हें आठ दिनों के लिए रिमांड पर भेजा गया है। नवाब मलिक को दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है यह तीन मार्च तक हिरासत में रहेंगे। 
वही गिरफ्तारी के बाद एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है उन्होंने विपक्ष को इंगित करते हुए एक ट्वीट किया है। जिसमे उन्होंने कहा है, कुछ ही देर की ख़ामोशी है फिर शोर आएगा… तुम्हारा तो सिर्फ वक़्त है हमारा दौर आएगा !! मलिक के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रखा है लोग इसपर जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। वहीं यह ट्वीट मलिक की गिरफ्तारी को लेकर कई रहस्य खोल रहा है। इस ट्वीट को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा राजनीति में अब बड़ी हलचल देखने को मिलेगी। 
 
 
बता दे मलिक की गिरफ्तारी पर एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने मलिक की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है नवाब मालिक के इस्तीफे का कोई सवाल नहीं क्योंकि उन्होंने कोई गलती नहीं की है और न ही उनके खिलाफ कोई अपराध अभी सिद्ध हुआ है।
उन्होंने आगे कहा, उनकी पार्टी के मंत्री को सत्ता के चलते केंद्र की आलोचना शिकार होना पड़ा है। वह महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार में मंत्री मलिक की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन करेंगे। बता दें दाऊद के साथ लेन देन और जमीन के सौदे को लेकर मलिक से पूंछताछ की गई जिसमें वह टालमटोल करते पाए गए। 
प्रवर्तन निदेशालय ने कल यानी बुधवार को जब नवाब मलिक को हिरासत में लिया तो उन्होंने कहा, मैं डरूंगा नहीं। मैं लड़ूंगा ओर जीतूंगा। बता दें कल ही प्रवर्तन निदेशालय द्वारा इस मामले में मालिक से पूंछताछ की गई थी। ED के अधिकारी सुबह 6 बजे मालिक के घर पहुंचे थे यहां करीब एक घण्टे की पूंछताछ के बाद अधिकारी इन्हें अपने साथ ED के कार्यालय ले गए वहां 8:30 मिनट पर वहां इनसे पूंछताछ की। बता दें ED ने अंडरवर्ल्ड से जुड़ी एक सम्पत्ति के संदर्भ में नवाब मालिक को तलब किया था।