यूक्रेन से भारत वासियों को लाने के लिए रवाना हुई एयर इंडिया
Feb 22, 2022, 11:00 IST
The Chopal
भारत| यूक्रेन और रूस के मध्य जारी विवाद के बीच भारत ने भारतीय लोगो को यूक्रेन से लाने के लिए आज एयर इंडिया की फ्लाइट रवाना कर दी है। समाचार एजेंसी एनआईए से प्राप्त जानकारी के अनुसार एयर इंडिया ने 200 सींटो वाले ड्रीमलाइनर बी-787 विमान को यूक्रेन भेजा है। यह फ्लाइट आज रात दिल्ली वापसी करेगी।
जानकारी के लिए बता दें यूक्रेन में 20,000 से ज्यादा भारतीय छात्र और नागरिक रहते हैं। यह सभी यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा है की यूक्रेन में भारत के जितने भी लोग रहते हैं उन सबकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है।
भारत सरकार द्वारा एयर बबल व्यवस्था के तहत यूक्रेन से आने-जाने वाली उड़ानों की संख्या पर प्रतिबंध हटाने के एक दिन बाद, एयर इंडिया ने 18 फरवरी को घोषणा की थी कि वह इस महीने भारत और यूक्रेन के बीच तीन वंदे भारत मिशन (VBM) उड़ानें संचालित करेगी।
बता दें यूक्रेन पर रूसी आक्रमण को रोकने के प्रयासों को आज गंभीर झटका लगा। क्योंकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रेमलिन में यूक्रेन के विद्रोही नेताओं के साथ पारस्परिक सहायता और मैत्री समझौतों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

