2023 के चुनाव में कर्नाटक में भाजपा करेगी वापसी
Mar 14, 2022, 09:28 IST
The Chopal
कर्नाटक| उत्तरप्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत ने भाजपा के एक एक कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ा दिया है। लोगों को अब यह विश्वास करने में कतई संकोच नहीं हो रहा है कि भारत मे भगवा सरकार का डंका बज रहा है। अब इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एक बड़ा बयान देते हुए यह स्पष्ट किया है कि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा कर्नाटक में वापसी करेगी।
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता सत्ता वापसी में अहम भूमिका निभाएगी। वही भाजपा एक पार्टी नहीं एक संग़ठन है। हम अगर एक साथ रहे तो हम सत्ता में वापसी करेंगे हमें कोई नहीं रोक सकता।
इतना ही नहीं उन्होंने कहा, राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रचार के लिए जनसंपर्क कार्यक्रम की आवश्यकता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की बात कही है और कर्नाटक में भाजपा की वापसी के संकेत दिए हैं।.

