The Chopal

रूस युक्रेन युद्ध के संदर्भ में पोलैंड में चर्चा करेंगे बाइडेन

   Follow Us On   follow Us on
Joe Biden
The Chopal
विदेश| रूस युक्रेन के मध्य जारी विवाद अभी तक मंद नहीं पड़ा है। रूस ने युक्रेन को तहस नहस कर दिया है। सैकड़ों की संख्या में यूक्रेन के लोगो की मौत हुआ है। वही युक्रेन ने यह घोषणा भी की है कि वह अब नाटो देश मे शामिल नहीं होगा। बताया जा रहा था युक्रेन का नाटो देश मे शामिल होना रूस को बिल्कुल नहीं मंजूर था। 
अब इसी युद्ध के बीच खबर यह है कि अमेरिका के राष्ट्रीय जो बाइडेन पोलैंड की यात्रा करने वाले हैं। वाइट हाउस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जो बाइडेन 25 मार्च को पोलैंड की राजधानी वारसॉ की यात्रा करनेगे और यहां के राष्ट्रपति के साथ एक द्विपक्षीय बैठक भी होगी। 
सूत्रों के मुताबिक इस बैठक के दौरान चर्चा होगी यूक्रेन पर रूस के अनुचित और अकारण युद्ध के समय अमेरिका, अन्य सहयोगियों और भागीदारों के साथ, मानवीय संकट का जवाब दे रहा है. जानकारी के लिए बता दें अमेरिका के राजनायिक ने चेतावनी जारी की थी और कहा था कि रूस को सैन्य और वित्तीय मदद मुहैया करवाने के फैसले के संदर्भ में चीज को गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा।
 
https://twitter.com/ANI/status/1505731189713227782?t=XcRcYlMo97W3AYSPQybY6Q&s=19