The Chopal

सिलेंडर के दाम में आया 105 रुपये का उछाल, जाने आम आदमी के घर मे क्या है उज्वला सिलेंडर का हाल

   Follow Us On   follow Us on
Mahngai
The Chopal
देश| देश मे जब से कोरोना की गाज गिरी है देश की अर्थव्यवस्था में भीषण उथल पुथल देंखने को मिल रही है। एक तरफ ज्यो ही अर्थव्यवस्था पटरी पर आती है देश एक नए संकट से जूझने लगता है और यह पुनः अस्त व्यस्त हो जाती है। इस बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था की मार यदि इस वक़्त सबसे ज्यादा कोई झेल रहा है तो वह है आम आदमी। क्योंकि आम आदमी के पास कोविड के चलते न तो रोजगार है और न इतनी महंगाई झेल पाने की ताकत। लेकिन देश मे बढ़ती महंगाई खुद पर लगाम लगाने को तैयार ही नहीं है।
अब इस बीच आम आदमी पर एक और गाज गिरी है और घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में उछाल आया है। अब इस गैस सिलेंडर के दामो में 105 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक यह बढ़ोत्तरी कमर्शियल गैस सिलेंडर में की गई है। लेकिन फिर भी आम आदमी गैस के बढ़ते दामो से तहिमाम कर रहा है। आज के समय मे लोगों के घरों में गैस सिलेंडर तो है लेकिन महंगाई के चलते वह उसमे गैस नहीं भरवा पा रहे हैं।

जाने क्या है आम आदमी के घर मे उज्वला के सिलेंडर का हाल:- 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्ज्वला योजना के तहत आम आदमी को गैस सिलेंडर का वितरण तो कर दिया गया लेकिन अब गैस के बढ़ते दामो के चलते उस गैस सिलेंडर की क़ीमत आम आदमी के लिए बन पेंदी के लोटे सी हो गई है। आम आदमी के घर मे वह गैस सिलेंडर एक कोने में पड़ा हुआ है। लोगों का कहना है कि 400 रुपये दिहाड़ी पर वह काम करते हैं और उसमें वह सिलेंडर नही भरवा सकते। क्योंकि महंगाई का तमाचा हमारे गाल पर यू पड़ा है कि इन चार सौ रुपये में महज कच्चा तेल दाल चावल ही आ जाए तो बेहतर है।