The Chopal

गर्मी के चलते इस राज्य के स्कूलों में होगा हाफ डे

   Follow Us On   follow Us on
Telangana
The Chopal
तेलंगाना| देश मे बढ़ती गर्मी के चलते तेलंगाना सरकार ने स्कूली बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। तेलंगाना सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि 15 मार्च से राज्य के सभी स्कूलों में हाफ डे लागू किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट कहा है कि स्कूल सुबह आठ बजे खुलेगा और 12:30 बजे बन्द हो जाएगा।
स्कूल शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य के सभी क्षेत्रीय स्कूल शिक्षा निदेशकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को एतद्द्वारा सूचित किया जाता है कि 15 मार्च से स्कूल हाफ डे मोड में चलेंगे। बता दें यह आदेश 2021- 2022 के अंतिम कार्यकाल तक चलेगा। 
बताते चले इन आदेश के अंतर्गत सभी हितधारक और प्रबंधन यानी सरकार और सरकार के अधीन समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और उच्च विद्यालय, सरकार से सहायता प्राप्त और निजी प्रबंधन वाले स्कूल आएंगे।