कम होने लगता है चार माह में ब्रुस्टर डोज का प्रभाव
THE CHOPAL
विदेश| पूरा देश जहां कोरोना के संकट से तहिमाम कर रहा है वहीं विश्व भर मे कोविड के टीकाकरण का अभियान जारी है। इस टीकाकरण अभियान में फाइजर और मॉडर्ना एमआरएनए ने अपनी तीसरी खुराक ब्रुस्टर डोज को शामिल किया है। वहीं यूएस सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने इस ब्रुस्टर डोज को लेकर एक अहम खुलासा किया है।
यूएस सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने एक अध्ययन से यह निष्कर्ष निकाला है की कोविड के ब्रुस्टर डोज की प्रभावशालिता चार माह के पश्चात कम होने लगती है। उन्होंने इस सम्बंध में बूस्टर डोज के बाद सुरक्षा की अवधि पर अपेक्षाकृत कम डॉक्यूमेंट्स प्रकाशित किए गए हैं।
बता दें यह स्टडी मुख्यतः 26 अगस्त, 2021 से 22 जनवरी, 2022 तक इमरजेंसी डिपार्टमेंट या अर्जेंट केयर क्लिनिक में आए 241,204 से अधिक मरीजों और अस्पताल में भर्ती होने वाले कोविड के गंभीर 93,408 मरीजों ते आंकड़ों पर आधारित है। यह बात इस संदर्भ में कही गई थी की जो मरीज अस्पताल में भर्ती हुए उनके उनपर इसका प्रभाव आंका गया।

