भड़काऊ बयान के लिए चर्चित भाजपा के एक प्रत्याशी से चुनाव आयोग ने मांगा जवाब
Feb 21, 2022, 09:49 IST
The Chopal
दिल्ली| उत्तरप्रदेश जहां चुनावी घमासान जारी है। पक्ष विपक्ष लगातार एक दूसरे को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं। वहीं जब बात भाजपा की करें तो कहना ही क्या इनके नेता आय दिन सुर्खियों में रहते हैं और भड़काऊ बयान मानो इनके स्वभाव में है। अभी हाल ही में अपने सुना होगा भाजपा के नेता ने कहा था की जो योगी को वोट नहीं देगा उसके लिए जेसीबी और बुल्डोजर तैयार है। वहीं अब एक नया बयान सुर्खियों में है जिसमे भाजपा प्रत्याशी मयंकेश्वर शरण सिंह ने मुस्लिमों को टारगेट किया है और उनको लेकर भड़काऊ बयान दिया था।
भाजपा प्रत्याशी मयंकेश्वर शरण सिंह ने अपने भाषण के दौरान कहा था की यदि आपको भारत मे रहना तो राधे राधे कहना है नहीं तो बटवारे के दौरान पाकिस्तान गए लोगों की तरह आपको भी पाकिस्तान भेज दिया जाएगा। भाजपा प्रत्याशी का यह बयान उनके लिए हाँथ में लगी फ़ांस सा हो गया और उन्हें प्रथम दृष्टया आदर्श आचार संहिता और चुनावी कानून के उल्लंघन के मामले में 24 घण्टे का जवाब देही नोटिस जारी किया गया है।
चुनाव आयोग ने नोटिस जारी करते हुए इस भड़काऊ बयान पर भाजपा प्रत्याशी से जवाब मांगा है। आयोग ने इस मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चुनाव आयोग में भारतीय दंड संहिता और जनप्रतिनिधित्व कानून की संबंधित धाराओं के तहत 18 फरवरी को एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आयोग ने कहा है की यदि भाजपा प्रत्याशी ने इस मामले पर दिए गए समय मे कोई जवाब नहीं दिया तो यह माना जाएगा की उन्हें इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त करनी है।

