The Chopal

गुजरात पुलिस ने रोका कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, महिलाओं से की बदसुलूकी

   Follow Us On   follow Us on
Congress
The Chopal
गुजरात| देश मे बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस लगातार केंद सरकार पर अपने सवालों की बौछार कर रही है और उनका जमकर विरोध कर रही है। वही अब गुजरात पुलिस पर कांग्रेस ने गम्भीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने दावा किया है कि बृहस्पतिवार को महंगाई पर होने वाले प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस कांग्रेस कार्यालय पर पहले ही पहुँच गई। 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने कार्यालय पर पहुंचकर तलाशी ली और उस पुतले को अपने कब्जे में ले लिया जिसे प्रदर्शनकरी प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल करना चाहते थे। इतना ही नहीं गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा कि पुलिस ने कार्यालय पर पहुंचकर तलाशी ली। महिलाओं के बदसुलूकी की और कार्यकर्ताओं पर लाठी भी बरसाई। उनकी यह गुंडागर्दी निंदनीय है। भाजपा को चुनौती है कि वह इस गुंडागर्दी पर लगाम कसे नहीं तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे।
वही इस संदर्भ में पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है कि भाजपा सत्ता की आड़ में गुजरात मे लोकतंत्र की हत्या कर रही है। वही विपक्ष का यह काम है कि वह लोगो की समस्या को उजागर करे। कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। वही गुजरात की पुलिस ने इसे रोकने का प्रयास किया। भाजपा सरकार ने विरोध प्रदर्शन रोकने की अनुमति नहीं दी और कार्यालय पर सैकड़ों पुलिसकर्मी भेजकर इसे रोकने का प्रयास किया।
News Hub