The Chopal

यूक्रेन रूस के युद्ध मे गई सैकड़ों लोगों की जान, देखे आंकड़ा

   Follow Us On   follow Us on
Ukrain Russia
The Chopal
विदेश| युक्रेन रूस के मध्य जारी युद्ध आक्रमक होता जा रहा है। इस युद्ध मे सैकड़ों लोगो की जान चली गई है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार इन दोनों देशों के युद्ध मे 579 नागरिक मारे जा चुके हैं और 1000 लोग घायल हुए हैं। वही इन मारे गए लोगो मे 42 बच्चे भी शामिल हैं जो अत्यधिक दर्दनाक है।
बता दे जिनेवा स्थिति कार्यालय में इस बात का आंकड़ा दर्ज किया गया है। वही यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस हादसे में ज्यादातर लोग विस्फोटक हथियारों के हमले से मरे है। वही अभी तक जारी इस युद्ध के परिणाम घातक हो सकते हैं। 
इस संदर्भ के युक्रेन के राष्ट्रपति ने कल यानी शनिवार को एक बयान दिया है। कि रूस के आत्मघाती हमले ने उनके 1300 नागरिकों को छीन लिया है। वही यदि रूस ने उनकी राजधानी पर अपना आधिपत्य जमा लिया था इसका परिणाम बहुत घातक सिद्ध होगा।