The Chopal

आज और कल रहेगा भारत बंद

   Follow Us On   follow Us on
India news
The Chopal
दिल्ली| केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आज और कल भारत बन्द रहेगा। भारत बन्द का आह्नन उन नीतियों के विरोध में किया गया है जिनका असर सरकारी कर्मचारियों किसानों या आम आदमी पर पड़ रहा है। बता दें इस भारत बन्द को अखिल भारतीय कर्मचारी संघ का समर्थन प्राप्त है।
केंद्रीय ट्रेड यूनियन के एक संयुक्त मंच द्वारा पूरे भारत में हड़ताल की घोषणा की है। ये हड़ताल श्रमिकों किसानों और सरकारी नीतियों को प्रभावित करने वाली सरकारी नीतियों के विरोध में है। ऑल इंडियन ट्रेड यूनियन कांग्रेस की महासचिव अमरजीत कौर के मुताबिक इस हड़ताल में 20 करोंड से अधिक कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। 
इतना ही नहीं इस हड़ताल में बैंक कर्मचारी भी हिस्सा लेंगे। यह मुख्यतः बैंक के प्राइवेटाइजेशन के उद्देश्य से बनाई से इस भारत बंद का हिस्सा बनेंगे। बैंक ने एक नोटिस जारी कर इस संदर्भ में कहा है कि सोमवार और मंगलवार को बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. यह नोटिस देश के सबसे प्रमुख बैंक भारतीय स्टेट बैंक सहित कई बैंकों ने जारी किया है।