यूक्रेन में फसे भारतीय छात्र ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
Feb 25, 2022, 09:30 IST
The Chopal
भारत| यूक्रेन और रूस के मध्य जारी युद्ध ने भीषण रूप ले लिया है। वहीं यहां भारत के कई छात्र फसे हुए हैं जिसने भारत की चिंताएं बढ़ा दी है। यूक्रेन में फसे भारतीय छात्रों ने सरकार से उन्हें यूक्रेन से भारत सुरक्षित लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है। रूस के हमलावर रुख अपनाने के बाद यूक्रेन ने हवाई उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
वहीं भारत की स्पेशल फ्लाइट एयर इंडिया जो यूक्रेन में फसे भारतीय को लाने का काम कर रही थी। क्योंकि यूक्रेन ने वाणिज्यिक उड़ानों के लिए हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। वही कीव एयरपोर्ट पर जो छात्र फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे उन्हें एयरपोर्ट से बाहर भेज दिया गया है। इस सब पर कई छात्रों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और गुस्सा जाहिर किया है कई छात्र दूसरे शहर से कीव एयरपोर्ट पर आए थे।
वहीं इस बीच राजस्थान की अशिता सोनी का बयान आया है की उनका दोस्त कीव जा रहा था जिसे रास्ते मे रोक लिया गया। अगर हम मदद के लिए भारतीय दूतावास फोन करते हैं और उनसे पूंछते हैं हमे क्या करना चाहिए तो वह कोई जवाब नहीं दे रहे।

