The Chopal

इस राज्यों में बन्द हुई इंटरनेट सेवा ,जाने मुख्य वजह

   Follow Us On   follow Us on
Internet connection
The Chopal
बंगाल| पश्चिम बंगाल में आज यानी सात मार्च से लेकर 16 मार्च तक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10 वीं की परीक्षा होंगी। इस बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने कई राज्यों में इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सेवा को बन्द करने के आदेश दिए हैं। राज्य के गृह विभाग की और से जारी अधिसूचना के मुताबिक आज पश्चिम बंगाल के मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, बीरभूम और दार्जिलिंग में इंटरनेट सेवा व ब्राडबैंड सेवा स्थगित की गई है।
सूत्रों के मुताबिक पश्चिमी बंगाल में यह सेवा यह सेवाएं 7-9, 11-12 और 14-16 मार्च को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3.15 बजे तक बंद रहेंगी। सरकार ने इस संदर्भ में कहा है कि यह सेवाएं मुख्य रूप से 10 वीं की परीक्षा में कोई गैर कानूनी प्रक्रिया न हो सके इसलिए बन्द की गई है। सरकार ने यह निर्णय बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया है।
सरकार ने कहा, कि खबर थी कि कुछ इलाकों में इंटरनेट का गलत उपयोग कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। गैरकानूनी तरीके से परीक्षा के दौरान गैर कानूनी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। जिसके चलते सरकार ने यह कदम उठाया है। वहीं, वॉइस कॉल, एसएमएस और अखबारों पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा है।