The Chopal

जनता दल के नेता की हुई हत्या

   Follow Us On   follow Us on
JDU
The Chopal
बिहार| बिहार के पटना के दानापुर में अपराधियों ने जनता दल के वरिष्ठ नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। अपराधियों ने अपने कृत्य को बड़ी ही सफाई से अंजाम दिया है। जिस नेता की हत्या हुई है उसकी पहचान दीपक कुमार मेहता के रूप में की गई है। 
बता दें अपराधियों ने दीपिक को पांच गोलियां मारी एक गोली दीपक के सर में और एक सीने में लगी। जनता दल के नेता की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बता दें मेहता वर्तमान में नगर परिषद दानापुर के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे. मेहता जदयू उपाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के करीबी थे. हत्या के बाद कुशवाहा तुरंत पीड़ित के घर पहुंचे। 
उन्होंने कहा, इस मामले की कड़ाई से जांच हो वही जो लोग इस मामले में जिमेदार है उन्हें कड़ी सजा मिलेगी। जानकारी के लिए बता दें दीपक मेहता ने दानापुर से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के टिकट पर 2020 का विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसका बाद में जदयू में विलय हो गया था।