The Chopal

जाने क्या हुआ जब आमने सामने आए रूस और यूक्रेन के राजदूत

   Follow Us On   follow Us on
Ukraine russian
The Chopal
वाशिंगटन| रूस यूक्रेन महायुद्ध की लो को जलने से पूर्व बुझाने की कई कोशिश की गई। इस संदर्भ में कल  देर रात को सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक बुलाई गई। इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वासिली नेबेंजिया से इस युद्ध को रोकने को कहा गया था। यूक्रेन के राजदूत ने भावुक होकर कहा, इस युद्ध को रोकना सबकी जिम्मेदारी है और इसके रुकने में सबकी भलाई भी। 
बता दें यह आपातकालिक बैठक तब आयोजित की गई जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा के तुरंत बाद शुरू हुई थी। इस बैठक में यूक्रेन के राजदूत ने परिषद को बताया की पुतिन ने हमले की घोषणा कर दी है। वहीं यदि पुतिन की इस बात पर रूसी राजदूत वासिली नेबेंजिया जवाब नहीं दे पा रहे तो उन्हें इस पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 
उन्होंने आगे कहा, यहां रूस के राष्ट्रपति पुतिन को बुलाओ विदेश मंत्री लावरोव को बुलाओं लेकिन इस आक्रमकता को रोको क्योंकि इसका परिणाम भयंकर होगा। वहीं यूक्रेन के राजदूत को जवाब देते हुए रूसी राजदूत वासिली नेबेंजिया ने कहा कि रूस केवल "एक विशेष सैन्य अभियान" कर रहा है. इसे युद्ध नहीं कहा जाता है। वही अब इस हमले का अलग रूप देखने को मिल रहा है । रूस के रक्षा मंत्रालय की और से खबर आई है की रूस यूक्रेन के कई इलाकों को चुन चुन कर उसपर हमला कर रहा है।  
उन्होंने अपने बयान में कहा है की रूस के निशाने पर यूक्रेन का इंफ्रास्ट्रक्चर है रूस यूक्रेन को अंदर से तोड़ना चाहता है। जिसके चलते वह यूक्रेन के हवाई ढांचे पर हमलावर है। बता दें रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला होने के बाद सम्पूर्ण विश्व चिंता में है। इंग्लैंड के राष्ट्रपति बॉरिस जॉनसन ने इस मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है रूस की इस हरकत के लिए उसे उसके पड़ोसी देशों से जल्द ही सबक मिलेगा।