The Chopal

मध्यप्रदेश| महंत ने नाबालिग के साथ की दरिंदगी

   Follow Us On   follow Us on
Crime
The Chopal
मध्यप्रदेश| भारत जहां अपराधों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। अपराधियों के मन से कानून और प्रशासन का भय समाप्त हो चुका है। वही अब खबर मध्यप्रदेश के जिला रीवा के एक सरकारी सर्किट हाउस से आ रही है। जहां एक  महंत सीताराम दास उर्फ सीताराम ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया है। 
 अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) राजीव पाठक से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में महंत सीताराम दास उर्फ सीताराम त्रिपाठी सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपी महंत को पुलिस ने सिगरौली जिले से हिरासत में लिया है जब उसे हिरासत में लिया गया तब वह अपना हुलिया बदलने के लिए एक नाई की दुकान पर गया था। 
बता दें इस घटना के बाद जब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने पुलिस की फटकार लगाई तो आननफानन एक्शन में आई पुलिस ने साइबर सेल के माध्यम से आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया आरोपी सीताराम कथावाचक है। उन्होंने कहा कि महंत के सहयोगी नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर 28 मार्च को सर्किट हाउस लाए और वहां कथित तौर पर उसके साथ दरिंदगी की गई इतना ही नहीं उसने नाबालिग को शराब भी पिलाई।