राजस्थान में आप का नाम नहीं, टक्कर सिर्फ भाजपा और कांग्रेस में
Mar 28, 2022, 12:02 IST
The Chopal
राजस्थान| कांग्रेस को पांच राज्यों में मिली हार के बाद भी उसके हौसले बुलंद हैं। कांग्रेस लगातार अपने अथक प्रयास से अपनी राजनीतिक को सुद्रण कर सत्ता में वापसी की योजना बना रही है। अब इसी बीच राजस्थान के खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने एक बड़ा बयान दिया और कहा है कि राजस्थान में राजनीतिक लड़ाई महज कांग्रेस और भाजपा के मध्य है। यहां आप का कोई औचित्य नहीं।
बता दें राजस्थान के खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने यह बयान तब दिया जब ‘आप' द्वारा राज्य में संगठन के पुनर्गठन और सदस्यता अभियान की शुरुआत की घोषणा। उन्होंने आगे कहा, आप गहलोत सरकार की नकल कर रही है। लेकिन वह यह नहीं देख रही राजस्थान पूरी दुनिया में दवा और इलाज को निशुल्क घोषित करने वाला पहला राज्य है. वह बुजुर्गों और विधवा महिलाओं को पेंशन देने वाला राज्य है. किसानों के लिए बिजली की दरें नहीं बढ़ाने वाला और बेरोजगारी भत्ता देने वाला राज्य है।
खाचरियावास ने आप की पंजाब विजय पर भी वार किया और कहा इन्होंने पंजाब में हमारे एजेंडे को अपनाया और उसी के बलबूते पर यह सत्ता में आए। यह हमारी नकल कर रहे हैं लेकिन राजस्थान में इनकी यह योजना कभी सफल नहीं हो सकती। क्योंकि यहां युद्ध भाजपा और कांग्रेस के मध्य है किसी तीसरी पार्टी का यहां कोई औचित्य नहीं। वही जनता को भाजपा के षड्यंत्र से सचेत रहना होगा। क्योंकि भाजपा का काम जनता को बहगलाना है।

