The Chopal

अब गुजरात फाइल्स के बारे में होना चाहिए जिक्र:- शिंदे

   Follow Us On   follow Us on
Gujarat files
The Chopal
पुणे| विवेक अग्निहोत्री की फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स आजकल खूब सुर्खियां बटोर रही है। हर कोई इस फ़िल्म की सराहना कर रहा है। फ़िल्म को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना भी मिली है। वही कई लोग इस फ़िल्म की आलोचना भी कर रहे हैं। अब इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि एक पत्रकार द्वारा गुजरात में हुए दंगे पर लिखी किताब का भी उतना ही प्रचार प्रसार करना चाहिए जितना द कश्मीर फाइल्स का किया जाएगा।
उन्होंने कहा, विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म द कश्मीर फाइल्स को अभी तक मैंने नहीं देखा है। मैंने इस फ़िल्म के विषय मे लोगो से सुना है। लेकिन कश्मीर फाइल्स से पहले पत्रकार राणा अयूब की किताब गुजरात फाइल्स (एनाटॉमी ऑफ कवर-अप) भी है। 
शिंदे ने कहा, आज कल हर कोई द कश्मीर फाइल्स की सराहना कर रहा है मोदी जी ने इस फ़िल्म का प्रचार प्रसार किया है। अब सभी को गुजरात फाइल्स पर भी बात करनी चाहिए। वही किसी भी घटना को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत करना गलत है इससे लोगो की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। वही यदि हम भाजपा की बात करें तो इनकी पुरानी नीति लोगो को भड़काना है।