The Chopal

प्रधानमंत्री सदन में एक योद्धा के रूप में प्रवेश करते:- महुआ मोइत्रा

   Follow Us On   follow Us on
प्रधानमंत्री सदन में एक योद्धा के रूप में प्रवेश करते:- महुआ मोइत्रा
The Chopal
दिल्ली| तृणमूल कांग्रेस के नेता हमेशा ही भाजपा को सवालों के घेरे में लेते रहते हैं और उनकी नीतियों पर कटाक्ष करते नजर आते हैं। अब तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने लोकसभा में मोदी मोदी के नारे से एतराज जताया है और पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की एक टिप्पणी का जिक्र किया है।
उन्होंने कहा, बाजपेयी का डर सच हो गया है। मोदी मोदी के नारों के बीच प्रधानमंत्री सदन में एक योद्धा के रूप में प्रवेश करते हैं। यह विचारणीय बात है। आज इन्होंने संसद को कोलोसियम बना कर रख दिया है। 
मोइत्रा के अनुसार 1972 में वाजपेयी ने कहा था, 'नई दिल्ली का माहौल इन दिनों दम घोंटू हो रहा है। स्वतंत्र रूप से सांस लेना आसान नहीं है। ऑल इंडिया रेडियो पर सुबह से रात तक एक प्रधानमंत्री के नाम का जाप, सिनेमा स्क्रीन पर लगातार प्रोपेगेंडा, विपक्ष में बैठे लोग इससे कैसे लड़ सकते हैं।