The Chopal

पार्टी हुई बेहद कमजोर, विभाजन से नही बचाया जा सकता कांग्रेस को

   Follow Us On   follow Us on
Congress
The Chopal
Politics| उत्तरप्रदेश समेत चार राज्यों में हुई कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद से पार्टी में काफी उथल पुथल देंखने को मिल रही है। वही कल इस हार के बाद कांग्रेस ने G23 के नेताओं के साथ इसी सन्दर्भ में बैठक की थी। 
सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार "जी -23" नेताओं ने पार्टी को विभाजित करने से इनकार किया है। वही उन्होंने कहा है कि वह गांधी परिवार से उनके वफादारों को पार्टी के अहम पद से हटाने का आह्नन करेंगे। बता दे इस बैठक में यह मुद्दा उठाया गया कि पार्टी बहुत कमजोर हुई है इसे विभाजन से नही बचाया जा सकता है। 
जानकारी के मुताबिक "जी -23" के नेताओं में से एक गुलाम नबी आजाद आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने वाले हैं। जानकारी के लिए बता दें अभी हाल ही में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांच राज्यों में कांग्रेस की करारी हार के बाद सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष से उनके पद से इस्तीफा मांगा था। अजय कुमार लल्लू और नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।