यूक्रेन में राष्ट्रपति बदलने की रणनीति बना रहे पुतिन , यह है नया चेहरा
Mar 3, 2022, 13:15 IST
The Chopal
विदेश| यूक्रेन में जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा रूस लगातार विध्वंसक रुख अपनाते हुए है। अब इसी बीच यूक्रेन की मीडिया यह दावा कर रही है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडीमिर जेलेंस्की को राष्ट्रपति पद से हटाना चाहते हैं और विक्टर युकोविच को वहां का राष्ट्रपति बनाना चाहते हैं।
यूक्रेन की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्टर युकोविच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बेहद करीबी हैं। वही दावा यह भी किया गया है कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की योजना 18 जनवरी को सुनियोजित कर ली गई थी। सारी योजना को तैयार करने के बाद सेना को हमले के लिए आदेश दिया गया। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यह जंग 20 फरवरी से 6 मार्च तक की है।
बता दें इस जंग के बीच अचानक से विक्टर युकोविच का नाम सुर्खियों में आने से हर जगह हलचल मची हुई है। यूक्रेन के मीडिया संस्थानो का दावा है कि यूक्रेन में पुतिन भगोड़े विक्टर युकोविच को पुनः सत्ता देना चाह रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने इस युद्ध को गति दी है। इसके साथ ही खबर यह भी है कि वह अनौपचारिक तौर पर यूक्रेन में उनकी वापसी की रणनीति भी बना रहे हैं वह किसी भी समय इस बात की घोषणा कर सकते हैं।

