The Chopal

पुतिन अपराधी की केटागरी में ठीक बैठते

   Follow Us On   follow Us on
Ukrain
The Chopal
ब्रिटेन| एक तरफ रूस लगातार यूक्रेन को तबाह करने में लगा है। वह यूक्रेन पर मिशाइल बमबारी से घातक प्रहार कर रहा है। वही इस संदर्भ में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कई बड़े देशों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। अब कीव में हुई तबाही के संदर्भ में ब्रिटिश के प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन ने रूसी राष्ट्रपति की कड़ी आलोचना की है और उन्हें युद्ध अपराधी की केटागरी में रख दिया है।
ब्रिटिश के प्रधानमंत्री ने कहा, जो समय हमने पुतिन के कार्यकाल में देखा है वह कभी नहीं देखा होगा। वह आज जिन हथियारों का उपयोग निर्दोषों के ऊपर कर रहे हैं वह सबित कर रहा है कि पुतिन युद्ध अपराध के लिए योग्य व्यक्ति हैं। बता दें ब्रिटिश यूक्रेन के प्रति सहिष्णुता के भाव से खड़ा है और लगातार रूस की आलोचना कर रहा है। उसने रूस के ऊपर कई प्रकार के प्रतिबंध भी लगाए हैं।
 
बताते चलें आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से वार्तालाप किया है। प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के फसे भारतीयों को सुरक्षित यूक्रेन से निकालने के संदर्भ में रूसी राष्ट्रपति से बात की है। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति से तब बात की जब रूस ने यूक्रेन के बड़े शहर कीव को तबाह कर दिया।
कीव पर रूस के आत्मघाती हमले ने पूरे विश्व को दहला कर रख दिया और कई लोगों को इस हमले में अपनी जान गवा दी। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले भी रूस के राष्ट्रपति से बात कर चुके हैं। आज की ओर पहले की बात में एक बात समान थी कि दोनों ही बार मोदी ने उद्देश्य यही रखा की यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वहां से सुरक्षित निकाला जाए।