The Chopal

आज मणिपुर के 6 मतदान केंद्रों पर होगा पुनर्मतदान

   Follow Us On   follow Us on
UPelection
The Chopal
Manipur| मणिपुर के 6 मतदान केंद्रों पर आज यानी 8 मार्च को पुनः मतदान हो रहा है। अधिकारियों से मिली सूचना के मुताबिक 5 मार्च को दूसरे और अंतिम चरण के विधानसभा चुनाव के दौरान उखरूल और सेनापति में इन मतदान केंद्रों पर हुई हिंसा के बाद मतदान ''अमान्य'' घोषित कर दिया गया था।
आज मणिपुर के उखरुल, कलहंग, पेन, नगमजू, यांगखुलेन और माओ मराफी में सुबह 7 बजे से मतदान आरम्भ हुआ है। यह मतदान अपराह्न 4 बजे तक समाप्त होगा। दूसरे चरण में अनुमानित 84.90 प्रतिशत मतदान हुआ था। 
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार केंद्र पर मतदाताओं के मध्य विवाद हुआ था। लोगो ने ईवीएम छीनने की कोशिश की। लोगों के समूह ने सुरक्षाकर्मियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हो गया था।