बढ़ती महंगाई से खत्म हो जाएगा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान:- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Mar 26, 2022, 09:55 IST
दिल्ली| झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महंगाई को लेकर एक बयान दिया ओर कहा है कि यदि देश मे बढ़ी महंगाई पर लगाम नहीं कसी गई तो देश मे कन्या भ्रूण हत्या और बाल विकास जैसे मामलों में तीव्रता के साथ वृद्धि होगी। उन्होंने झारखंड विधानसभा को सम्बोधित करते हुए यह बयान दिया।
उन्होंने आगे कहा आज महंगाई से जो भारत की स्थिति है उससे आगामी समय में यदि महंगाई यू ही बढ़ती रही तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं का अंत हो जाएगा। क्योंकि लोगो के पास बेटियों को पढ़ाने के लिए धन नहीं होगा। वही इसका सबसे ज्यादा प्रभाव आदिवासी दलित और पिछड़ों पर देखने को मिलेगा।
इटना ही नहीं यह महंगाई देश मे अराजकता को बढ़ाने में अहम योगदान देगी। आज हम एक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं लेकिन देश किस दिशा में आगे जा रहा है इसपर किसी का ध्यान केंद्रित नहीं है। उन्होंने आगे कहा कोयला कंपनियों से अपने बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये के भुगतान की मांग की है और हम इसे लेंगे. उन्होंने कहा कि यह राज्य का अधिकार है अन्यथा हम कोयला खनिज संसाधनों पर रोक लगाएंगे।
#WATCH| Cases of female infanticide, child marriage will increase due to inflation in the coming days if we'll not control inflation in the country, Jharkhand Chief Minister Hemant Soren said during his address in State Assembly on Friday
— ANI (@ANI) March 25, 2022
Source: Jharkhand Legislative Assembly pic.twitter.com/QV9PGeap3S

