पेरू में हुआ सड़क हादसा, 20 लोगों की गई जान, 30 घायल
Feb 11, 2022, 10:44 IST
The Chopal
International| सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक पेरू में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में मौके पर 20 लोगों की मौत हुई है व 30 लोग गम्भीर रूप से घायल है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक हादसा उत्तरी लिबर्टाड क्षेत्रमें हुआ था।
बताया जा रहा था यात्रियों से भरी बस इस रास्ते से जा रही थी अचानक से बैलेंस बिगड़ गया और बस एक ढालू में जाकर गिर गई। जिससे यह हादसा हुआ है। बताते चले यात्रियों से भरी बस ने तैयबाम्बा (Tayabamba) से त्रुजिलो (Trujillo) के लिए रफ्तार भरी थी। यह दूरी लगभग 340 किलोमीटर (211 मील) की है. हालांकि, रास्ता खराब होने की वजह से इस दूरी को तय करने में 14 घंटे लग जाते हैं।
जाने क्या रही हादसे की वजह:-
पेरू का यह इलाका वह इलाका माना जाता है जहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। लोग इसे हादसा क्षेत्र भी कहते हैं। इस इलाके में हादसा होने का अमुख कारण यहां की खराब सड़के और तेज रफ्तार में वाहन की गति है। बताया जा रहा है बस हादसा भी बस की तेज रफ्तार के चलते हुआ है।

