रूस vs युक्रेन| युद्ध के बीच शादी के बंधन में बंधे लड़के व लड़की
Mar 29, 2022, 10:26 IST
The Chopal
विदेश| एक ओर रूस और यूक्रेन के मध्य युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। वही दूसरी और सोशल मीडिया पर जरिए कुछ ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं जो लोगो को चकित कर देते हैं। विवादित क्षेत्र गोलियों के बीच युक्रेन में एक कपल ने शादी कर ली है। दोनो की मुलाकात वर्ष 2015 में डोनबास में हुई थी। वही 2015 के बाद 2022 में यह युद्ध के दौरान दोबारा मिले तो इन्होंने एक दूसरे का होना मुनासिब समझा और विवाह कर यह एक दूसरे के हो गए।
दोनो ने शादी के बाद बयान दिया कि आगे आने वाला समय बेहद कठिन हो सकता है। ऐसे में हमने एक दूसरे से शादी करने का निर्णय लिया है। हम एक दूसरे के साथ जीना चाहते हैं। हालांकि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनो कपल का नाम सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।
डेली मेल से मिली जानकारी के अनुसार यह दोनो कपल रूसी सेना में है। इन्होंने रूस से मोर्चा लेने से पहले कीव में शादी की है। इनकी शादी ब्रोवरी हॉस्पिटल में हुई है। बता दें दोनो ने एक दूसरे से जुड़ने का फैसला तब किया जब युक्रेन रसिया के मध्य वार जारी है। इन्होंने शादी 6 मार्च को की थी। इनको बधाई कीव के मेयर ने दी थी।

