The Chopal

रूस युक्रेन युद्ध के बीच आज भारत आएंगे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

   Follow Us On   follow Us on
रूस युक्रेन युद्ध के बीच आज भारत आएंगे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

The Chopal 

​​​​​​भारत| 24 फरवरी से जारी रूस और युक्रेन के युद्ध ने पूरे देश की चिंता बढ़ा रखी है और इन दोनों देशों के युद्ध का प्रभाव सम्पूर्ण विश्व की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। एकाएक देश मे महंगाई ने उछाल मारा है। वही आज रूस युक्रेन युद्ध के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भारत आ रहे हैं। 

विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार रूस युक्रेन के मध्य जारी युद्ध के बाद सर्गेई लावरोव का यह भारत मे पहला दौरा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत द्वारा रूस से तेल और द्विपक्षीय कारोबार के लिए भुगतान प्रणाली पर चर्चा पर होगी. वही इस दौरान भारत द्वारा रूस से एस-400 मिसाइल प्रणाली के उपकरणों और सैन्य हथियारों की समय पर आपूर्ति पर भी जोर दिया जा सकता है।

जानकारी के लिए बता दें लावरोव की यात्रा ऐसे समय में होने जा रही है जब अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह और ब्रिटेन की विदेश मंत्री भी भारत आने वाली हैं।