हिंदुओं के जख्मों पर नमक छिड़कने के लिए विधानसभा का उपयोग करना शर्मनाक:- सीएम हेमंत बिस्व सरमा
Mar 28, 2022, 12:21 IST
The Chopal
असम| कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स हर ओर सुर्खियों में है। कई लोग इस फ़िल्म की सराहना कर रहे हैं तो कई लोग इस फ़िल्म की जमकर आलोचना कर रहे हैं। वही जब से केजरीवाल ने इस फ़िल्म को यू ट्यूब पर डालने का बयान दिया है वह राजनैतिक दलों के निशाने पर है। वही अब कश्मीर फाइल्स को लेकर दिए केजरीवाल के बयान पर असम के सीएम हेमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से निवेदन करता हूँ कि वह कश्मीरी पंडितों की खिल्ली न उड़ाए।
उन्होंने आगे कहा, आप फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करे या न करे लेकिन उनको इसे अपमानित करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा आप जो चाहे वह कर सकते हैं लेकिन खुले तौर पर कम से कम आप हिन्दू विरोधी न बनो। वही यदि हमारा हिन्दू समाज इन परिस्थितियों में है तो इसका मुख्य कारण हिन्दू का हिन्दू विरोधी होना है। यदि हम इतिहास की बात करे तो हिन्दू एक समय था जब सम्पूर्ण दुनिया का मार्गदर्शन करता था।
केजरीवाल ने कश्मीरी हिंदुओं पर बनी फिल्म को आसानी से मुस्कुराते हुए यू ट्यूब पर अपलोड करने की बात कही। मैं जानना चाहता हूँ कि उन्होंने उन फिल्मों को यू ट्यूब पर अपलोड करने की बात क्यों नहीं कही जिन्हें उन्होंने दिल्ली में टैक्स फ्री किया था। इतना ही नहीं हेमंत बिस्व सरमा ने यह भी कहा हिंदुओं के जख्मों पर नमक छिड़कने के लिए विधानसभा का उपयोग करना मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता।

