चुनाव प्रचार के दौरान स्मृति ईरानी का दिखा सांस्कृतिक नृत्य
Feb 19, 2022, 13:06 IST
The Chopal
देश| देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का प्रचार प्रसार उफान पर है सभी राजनीतिक दल सत्ता में वापसी हेतु अथक प्रयास कर रहे हैं। वहीं इस समय की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी पार्टी भाजपा हर राज्य में अपनी जीत का बिगुल फूंकने के लिए अलग अलग पैतरा अपना रही है। अब इसी बीच भाजपा की बहुचर्चित मंत्री स्मृति ईरानी ने जनता को भाजपा की ओर मोड़ने के लिए एक नया तरीका अपनाया है और यह महिलाओं के साथ मणिपुर में पारंपरिक नृत्य करते दिखी।
स्मृति के इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर प्रतिक्रिया भी व्यक्त कर रहे हैं। बता दें स्मृति ईरानी चुनाव प्रचार के लिए मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंची। जहां उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए उन्हें भाजपा की नीतियों से अवगत करवाया और पिछले पांच वर्ष में मणिपुर में हुए परिवर्तन से भी रूबरू करवाया।
इतना ही नहीं उन्होंने विपक्ष को घेराव में लिए और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, जो यह गांधी परिवार है इसने मणिपुर को एटियम मशीन के रूप में इस्तेमाल किया है। लेकिन भाजपा ने मणिपुर को विकास दिया है। उन्होंने आगे कहा, किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को 2 हज़ार रुपये दिए जिससे किसानों को मदद मिली वहीं यदि हमारी सरकार बनी तो हम इसे और आगे ले जायेंगे।
#WATCH | Union Minister Smriti Irani joins artists performing traditional dance at an event in Wangkhei area of Imphal East, Manipur pic.twitter.com/jQtqKMkOJW
— ANI (@ANI) February 18, 2022

