The Chopal

अशोक गहलोत के बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में दर्ज हुई तहरीर

   Follow Us On   follow Us on
Ashok Gahlot
The Chopal
नासिक| राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के खिलाफ महाराष्ट्र के नासिक में एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें इनके खिलाफ यह मामला पर्यटन विभाग में ई-टायलेट का ठेका दिलाने के नाम की धोखाधड़ी के आरोप में दर्ज किया गया।
सूत्रों के मुताबिक अशोक गहलोत के बेटे वैभव के खिलाफ 17 मार्च को तहरीर दर्ज की गई थी। यह तहरीर 14 लोगो के खिलाफ दर्ज हुई थी। गंगापुर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रियाज शेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संदर्भ में राजस्थान और गुजरात मे रहने वाले 14 लोगो के खिलाफ तहरीर दर्ज की गई है। इस मामले में प्राथमिकता दर्ज करता सुशील पाठक है जिसने इन सब पर करोड़ो की ठगी का आरोप लगाया है।
बता दें शिकायत दर्ज कर्ता ने सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा मैन शक्तिशाली लोगो के खिलाफ तहरीर दर्द करवाई है मुझे जान का खतरा है इसलिए मुझे सुरक्षा की आवश्यकता है।