The Chopal

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद शिवमोगा में तनाव जारी, टैम्पो और मोटरसाइकिल में लगाई गई आग

   Follow Us On   follow Us on
Karnataka High court
The Chopal
कर्नाटक| कर्नाटक में एक तरफ हिजाब विवाद उफान पर है। वहीं रविवार देर रात यहां बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की हुई हत्या मामले को लेकर एक नया विवाद आरम्भ हो गया है। कर्नाटक के शिवमोगा में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और खबर आ रही है की सुबह यहां कुछ लोगों ने दो टैम्पो और एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में लगातार जांच जारी है जल्द ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा।
वहीं शिवमोग्गा जिला के प्रभारी मंत्री केसी नारायण गौड़ा ने बताया है की इस मामले में पुलिस ने 2 लोगो को हिरासत में लिया है। अभी इस मामले में 3 लोग फरहार हैं। पुलिस जल्द ही इन लोगों को हिरासत के लेगी। पुलिस ने इस मामले में जिन लोगों को हिरासत में लिया है उनमें से एक कासिफ और दूसरा नदीम है। कासिफ के ऊपर पहले से ही 10-12 केस चल रहे हैं। मामले की जांच गहराई से की जा रही है।
  
वही बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या पर ईस्टर्न रेंज के डीआईजी डॉ. त्यागराजन ने बयान दिया है की कार्यकर्ता की हत्या किसी पुरानी दुश्मनी के चलते हुई है। इसे महज धर्मिक चीजों से जोड़ना ठीक नहीं होगा। वहीं इस मामले में 3- 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में अभी तनाव जारी है लेकिन जांच चल रही है।