The Chopal

जम्मू कश्मीर में अभी भी जिंदा आतंकवाद, युवा हो रहे शिकार

   Follow Us On   follow Us on
Jammu Kashmir
The Chopal
जम्मू| जम्मू कश्मीर हमेशा ही आतंकी घटनाओं को लेकिन सुर्खियों में रहता है लेकिन इस समय विवेक अग्निहोत्री की फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स ने इसे पूरे देश की जुबान पर लाकर रख दिया है। इस समय पूरे देश मे जम्मू कश्मीर का जिक्र है हर कोई वहां के हालातों से रूबरू होना चाह रहा है। अब इसी बीच जम्मू और कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अब जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की घटना कम हो रही है। लेकिन यहां आतंकवाद तब तक खत्म नहीं हो सकता जब तक युवाओं के हाँथ में हथियार रहेंगे।
उन्होंने आगे कहा, कई युवा ऐसे है जिन्होंने आम दुनिया छोड़कर हिंसा का रास्ता अपना लिया है वह गुमराह हो गए हैं। मैं उनसे अपील करूंगा की वह हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा की दुनिया से जुड़े। 
संवाददाताओ से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, आज कश्मीर में आतंकी हमले कम हुए हैं लेकिन इसका अंत नहीं हुआ है। युवाओं के हाथ मे हथियार है उन्होंने विरोध का रास्ता चुना है। इन कृत्यों को रोकने की आवश्यकता है नहीं तो नई पीढ़ी गलत मार्ग पर होगी और जम्मू कश्मीर पुनः आतंकवाद की गोद मे चला जायेगा। उन्होंने कहा नए युवा जो पड़ोसियों के झांसे में आकर आतंकवाद की गिरफ्त में है उन्हें वापस सकारात्मक मार्ग पर लौट आना चाहिए। क्योंकि उन्हें जिस रास्ते पर चलाया जा रहा है वह विध्वंस का रास्ता है इसमे वह अपनो के ही दुश्मन बन हुए हैं।