The Chopal

द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म है पोपोगेंडा:- पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला

   Follow Us On   follow Us on
द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म है पोपोगेंडा:-  पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला
The Chopal
जम्मू| फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स आज कल सुर्खियों में है। जहां एक ओर इस फ़िल्म को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा प्राप्त है वही दूसरी ओर कई लोग इसे नफरत फैलाने वाली फिल्म बता कर इसकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं। अब इस आलोचना की कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है फारुख अब्दुल्ला। 
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने कहा, इस फ़िल्म के जरिए सरकार हमारे प्रति नफरत फैलाने का काम कर रही है। इस फ़िल्म को टैक्स फ्री इस कारण किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस फ़िल्म को देखे और हमसे नफरत करे। उन्होंने आगे कहा सरकार अपनी कुटिल नीतियों के जरिए लोगों के मन मे नफरत के बीच का रोपण कर रही है फ़िल्म देख कर उनके मन मे हमारे प्रति नफरत पैदा हो रही है।
यह बिल्कुल उस दौर की तरह है जैसे हिटलर और गोबिंलस ने मिलकर किया था। जिसके चलते 60 लाख यहूदियों को इसकी कीमत चुकानी पड़ी थी। उन्होंने आगे कहा, यह फ़िल्म पोपोगेंडा है। इस फ़िल्म में उस घटना को दर्शाया गया है जिससे राज्य के लोग प्रभावित हो रहे हैं। चाहे वह हिन्दू हो या मुस्लिम। मैंने उस घटना को देखा है मैं आज भी उसे याद करता हूं तो मेरी रूह कांप जाती है। मैंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के शव पेंड से उतारे है। लेकिन कुछ राजनीतिक दल ऐसे हैं जो आज इस दर्दनाक घटना पर राजनीति की रोटियां सेंक रहे हैं।