The Chopal

आज भारत बन्द का दूसरा दिन, यूनियन ट्रेड ने की यह अपील

   Follow Us On   follow Us on
Bhart bnd
The Chopal
देश| आज भारत बन्द का दूसरा दिन है। यह भारत बन्द ट्रेड यूनियन ने घोषित किया था। इन्होंने केंद्र सरकार की कई नीतियों के विरोध में भारत बन्द की घोषणा की थी जिसका आज आखिरी दिन है। इस भारत बन्द में बंद में बैंकिंग, रोडवेज, बीमा और वित्तीय क्षेत्र के कर्मचारी भी भाग लेंगे। 
जानकारी के मुताबिक इस भारत बन्द का प्रभाव आम जनता पर देखने को मिला। बैंक की हड़ताल ने सभी को परेशान कर रखा है। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भारत बन्द का प्रभाव ज्यादा दिखाई दिया। वही यूनियन ट्रेड ने इस भारत बन्द में टेलिकॉम, कोयला, इस्पात, तेल, पोस्टल, इनकम टैक्स, तांबा, बैंक, बीमा जैसे क्षेत्रों को शामिल होने को कहा है। 
बता दें अगर यह सब भारत बन्द में शामिल होते हैं तो इसका प्रभाव आम आदमी पर पड़ेगा और आम आदमी इसकी मार से सबसे ज्यादा पीड़ित होगा। ट्रांसपोर्ट भी प्रभावित हो सकता है जिससे आम आदमी को सफर करने में समस्या होगी।