The Chopal

मारियोपुल पर गिरे दो दिल दहला देने वाले बम

   Follow Us On   follow Us on
Ukrain
The Chopal
युक्रेन| रूस और युक्रेन के बीच युद्ध जारी है दोनो देश एक दूसरे को धराशायी करने को तैयार है। वही कल यानी मंगलवार म दिन मारियोपुल में गिरे दो सुपर बम ने सभी हो हिला कर रख दिया है। सूत्रों के मुताबिक यह बम तब फेंके गए जब बचाव अभियान जारी था हालांकि अभी तक इस घटना में हताहत हुए लोगो की जानकारी नहीं मिली है।
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक यह तो सभी जानते हैं कि कब्जाधारियों को मारियोपुल में कोई रुचि नहीं है। क्योंकि उनकी इन नीतियों ने यह स्पष्ट किया है कि वह इस जमीन को गिराना चाहते हैं और इसे नष्ट करना चाहते हैं। 
इस संदर्भ में युक्रेन के उप राष्ट्रपति ने कहा हम मारियोपुल के सभी नागरिकों को निकालने का प्रयास करेंगे। हम वादा करते हैं हम जल्द ही सभी को यहां से निकाल लेंगे। जानकारी के लिए बता दें रूस और यूकेन के मध्य जारी युद्ध को आज 28वां दिन है रूस लगातार युक्रेन को तबाह करने में जुटा हुआ है। वही युक्रेन ने कल नाटो से कहा था कि वह यह स्पष्ट करे कि वह मेरे साथ है या नहीं।