The Chopal

48 घण्टे में अमेरिकी नागरिक खाली करें यूक्रेन, रूस कर सकता है हमला

   Follow Us On   follow Us on
Yukrain
The Chopal
अमेरिका| अमेरिका और रूस के मध्य जारी विवाद तेज होता जा रहा है। जिसके चलते संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने यूक्रेन को लेकर अलर्ट जारी किया है। अमेरिका ने कहा है की रूस किसी भी वक़्त यूक्रेन पर हमला कर सकता है इसलिए अमेरिकी नागरिकों को 48 घण्टे के भीतर यूक्रेन खाली कर देना चाहिए। 
व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने वाशिंगटन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा फिलहाल यूक्रेन के बगल में रूस ने बड़े पैमाने पर 100,000 से अधिक सैनिकों का जमावड़ा खड़ा कर रखा है, जो "अब किसी भी दिन यूक्रेन पर हमला बोल सकता है। लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है और जल्द जल्द अमेरिकी नागरिकों को यूक्रेन खाली करने की कोशिश करनी चाहिए।
उन्होंने कहा, यह दावा गलत है की चीज में आयोजित ओलंपिक के चलते रूस यूक्रेन के लिए खतरा नहीं साबित होगा। उम्मीद है की खेल 20 फरवरी को समाप्त होगा लेकिन रूस उससे पहले हमला करेगा। सभी लोगो को अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है।