The Chopal

US सैनिकों ने ISIS चीफ अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी को किया अभियान में ढेर

   Follow Us On   follow Us on
US troops kill ISIS chief Abu Ibrahim al-Hashimi al-Quraishi in operation

The Chopal,

राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के निर्देश पर हुए एक ख़ुफ़िया ऑपरेशन में अमेरिकी सेना ने सीरिया में अपने आतंकवाद रोधी अभियान अंतर्गत आईएसआईएस (ISIS) नेता अबू इब्राहिम अल हाशिम अल कुरैशी को मार गिराया है.

बता दें की अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर ट्वीट में यह जानकारी दी. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लिखा की 'बीती रात्रि मेरे निर्देश पर उत्तर पश्चिमी सीरिया में अमेरिकी सैन्य बलों ने अमेरिकी लोगों व हमारे सहयोगियों की रक्षा करने व दुनिया को एक सुरक्षित स्थान बनाने के लिए सफलतापूर्वक एक आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया, जिसमें अबू इब्राहिम अल हाशिम अल कुरैशी को मार गिराया गया है. 

उन्होंने बताया की आईएसआईएस नेता के खात्मे के बाद उन्होंने सभी सेना के जवानों का धन्यवाद किया व कहा कि इस सफल ऑपरेशन के बाद सभी अमेरिकी बिना किसी खरोंच सुरक्षित वापसी लौट आए हैं.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उत्तरी सीरिया के इदलिब प्रांत में अमेरिकी सेना द्वारा चलाए गए अभियान में 6 बच्चों समेत लगभग 13 लोगों के मारे जाने की खबरें सामने आ रही है. अमेरिकी सेनिकों का ऑपरेशन पूरी रात्रि वहां चला.