The Chopal

यूक्रेन को अपनो से भी लग रहा डर

   Follow Us On   follow Us on
Ukrain
The Chopal
यूक्रेन| रूसी सेना का यूक्रेन पर हमला जारी है। इस हमले का आज सातवां दिन है। लोगो के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग व सैनिक आपस मे रणनीति बनाकर युद्ध करने की तैयारी में हैं। यूक्रेनियन स्पेशल फोर्स के कमांडर विक्टर चेलोवन के मुताबिक उनके कमांडर स्थानीय लोगों के सम्पर्क में बने हुए है और किसी भी अजनबी से जुड़ी जानकारी उनके साथ तुरंत साझा कर रहे हैं। 
बता दें यूक्रेन के स्थानीय लोगो मे रूस के लोगो के खिलाफ भय बना हुआ है वह इतना भयभीत हैं कि हर नया चेहरा उन्हें रूस का नजर आ रहा है। लोगो का कहना है वह अब अपनो पर भी विश्वास नहीं जता पा रहे हैं। इरपिन के स्थानीय निवासी एंड्री लेवनचुक ने कहा रूसी पैराट्रूपर्स जंगल में छिपते हैं. लोगों के अपार्टमेंट में प्रवेश करते हैं, अपने कपड़ों को बदल लेते हैं और आम नागरिक की तरह उनके कपड़ों में घूमने की कोशिश करते हैं. ऐसे में स्थानीय लोग कई बार अपने ही लोगों पर शक की तरह देख रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कल रूस ने यूक्रेन में टेलीविजन प्रसारण को रोकने के उद्देश्य से वहां के टीवी टावर को बम से उड़ा दिया इसके बाद रूस में टेलीविजन प्रसारण बाधित हुआ है। आज रूस और यूक्रेन के मध्य युद्ध का सातवां दिन है यहां स्थित लगातार गम्भीर बनी हुई है।